कल रात हुइ ​चाकूबाजी की घटना से आक्रोशित व्यापारियों और रहवासियों ने सड़क पर उतरकर किया चक्का जाम

  • Share on :

इंदौर। कल रात्रि एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फिट रोड स्थित कृष्णा डेहरी के संचालक व कर्मचारी पर हुए प्राण घातक हमले से लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। घटना के विरोध में आज सुबह सैकड़ों व्यापारियों और महिला-पुरुष रहवासियों ने 60 फिट रोड़ पर एकत्रित होकर चक्का जाम कर दिया। 
​मिली जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने रंगदारी की वसूली के चलते व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। घायल व्यक्तियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपराधियों को स्थानीय नेताओं का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी पुलिस नही आई जिसके कारण आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
​गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए और सड़क ब्लॉक कर दी। उनकी मांग है ​दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, पुलिस प्रशासन आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजे।
​जाम की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper