बचपन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्रों को  किया सम्मानित

  • Share on :

ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
मालनपुर :- मालनपुर स्थित बचपन इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महाराजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल ने दीप प्रज्वलन कर की और बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कक्षा के मेधावी, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में अव्वल छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए, विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं और क्षेत्र के पत्रकार गण मौजूद रहे |

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper