क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की  अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध  कार्यवाही में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

आरोपी - बिलाल खान नि कोहिनूर कॉलोनी इंदौर
प्रकरण में पूर्व आरोपी  दानिश के कब्जे से लगभग  10.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "ब्राउन शुगर"  ( कीमत करीब 1,10,000/- रुपए)  जप्त किया गया था ।
आरोपी दिहाड़ी वेतन पर रिपेयरिंग आदि का कार्य करता है।
आरोपी पर पूर्व में भी शहर में एक अपराध पंजीबद्ध है।
अपराध क्रमांक- 223/2025     धारा-  8/21 NDPS act
जब्त माल का विवरण-   10.15 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1,10,000/-
इंदौर।  इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश इंदौर पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए हैं। 

       इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम  द्वारा दिनांक 30.12.2025 को गिरफ्तार आरोपी दानिश शेख से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जो कि मादक पदार्थ अन्य जिलों से खरीदकर इंदौर शहर में सप्लायरों को उपलब्ध करवाता था।प्रकरण में पूर्व में आरोपी से 10.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "ब्राउन शुगर बरामद की गई थी जिसकी अगली कड़ी में पूछताछ करते आरोपी  बिलाल खान नि कोहिनूर कॉलोनी इंदौर की जानकारी मिली जो कि घटना दिनांक से फरार था। जिसे चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही- आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 223/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper