अनसार लाला बने अमझेरा हुसैनी अखाड़े के खलीफा
हाजी सोहराब पटेल ने दी मुबारकबाद, कहा- मेरे करीबी भाई का यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात।।
इंदौर (मध्य प्रदेश) | अमझेरा हुसैनी अखाड़े में खुशी का माहौल है। स्थानीय युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अनसार लाला को अखाड़े का नया खलीफा नियुक्त किए जाने पर बांक पंचायत के सरपंच हाजी सोहराब पटेल ने उन्हें बधाई दी है। बांक सरपंच हाजी सोहराब पटेल ने अनसार लाला को अपने करीबी भाई बताते हुए कहा, “अनसार लाला मेरा बहुत निकट का साथी और भाई है। अमझेरा हुसैनी अखाड़े के खलीफा पद पर उनकी नियुक्ति पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वे अखाड़े की पुरानी परम्पराओं को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को जोड़ेंगे और मुहर्रम की शान बढ़ाएंगे। मैं उन्हें हार्दिक मुबारकबाद देता हूं।”अमझेरा हुसैनी अखाड़ा मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस, की परम्परा और सामुदायिक सद्भाव के लिए प्रसिद्ध है। खलीफा पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अनसार लाला ने कहा कि वे हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत की याद में अखाड़े की गरिमा बनाए रखेंगे और पूरे इलाके में भाईचारे का संदेश फैलाएंगे।हाजी सोहराब पटेल ने इस मौके पर अनसार लाला की सामाजिक सेवाओं की भी सराहना की।

