युद्ध संकट में संयम और शांति की अपील — प्रमोद धनेले
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल
ग्वालियर। राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर प्रमोद धनेले ने अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जनता से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। प्रमोद धनेले ने कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दोनों देशों के बीच जो भी विवाद है, वह जल्द खत्म हो। युद्ध कभी किसी समस्या का हल नहीं होता, यह केवल विनाश लाता है। युद्ध की आहट से तेल की कीमतें बढ़ने का डर है, जिससे ग्वालियर में राशन और निर्माण सामग्री (सरिया-सीमेंट) के दाम बढ़ सकते हैं। इसका सीधा और सबसे बुरा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से दूर रहें। नकारात्मकता और डर का माहौल केवल समाज का नुकसान करता है।
प्रमोद धनेले ने अपने अनुभव और जीवन दर्शन को साझा करते हुए एक बहुत बड़ी बात कही— "अहंकार में हम उम्र भर दूसरों को चलाने की जिद पालते रहे, पर खुद को न संभाल सके; अंत में यही मलाल रहा कि जो 'कर सकते थे' वो किया नहीं, और जो 'बस में नहीं था' उसी में उलझे रहे।" उन्होंने कहा, "3 फरवरी 2022 के एक्सीडेंट ने मुझे सिखाया कि जब हालात खराब हों और हमारे वश में न हों, तब शांत रहकर ही हम खुद को और अपने समाज को सही दिशा दे सकते हैं। "शांति ही प्रगति का एकमात्र मार्ग है।"

