सहायक आयुक्त द्वारा वाटर कूलर शुभारंभ, मध्यान्ह भोजन की हुई जांच

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल।  सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा ने  शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
साथ ही उन्होंने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में विद्यार्थी हेतु वितरित किए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी तथा स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया।  इस अवसर पर प्राचार्य श्री संजय पांडे, प्रधानाध्यापक श्रीमती जयश्री जायसवाल सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper