नशे पर वार: थाना कनाडिया की बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

  • Share on :

राजेश धाकड़
इंदौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनाडिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी महिंद्रा थार वाहन से इंदौर शहर में MD जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.15 ग्राम MD ड्रग एवं एक महिंद्रा थार कार जब्त की है। जब्तशुदा मशरूका की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है।
मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध क्रय-विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित सिंह द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेंद्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना कनाडिया पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
दिनांक 11 जनवरी 2026 को रात्रि भ्रमण के दौरान डीपीएस-05, फीनिक्स मॉल रोड के सामने मेन रोड के पास एक थार कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। वाहन में बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके हाथ में मौजूद पारदर्शी पॉलीथिन में सफेद नमक जैसा पदार्थ पाया गया, जो जांच में अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग निकला।
दिनांक 12 जनवरी 2026 की रात्रि आरोपी को 5.15 ग्राम MD ड्रग (कीमत लगभग 65 हजार रुपये) सहित गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार आरोपी
आबान पिता मोहम्मद शकील, उम्र 27 वर्ष निवासी – कोहिनूर कॉलोनी, भोपाल कानूनी कार्रवाई मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक29/26,धारा8/22एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से MD ड्रग के स्रोत व नेटवर्क को लेकर सघन पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका 5.15 ग्राम MD ड्रग महिंद्रा थार कार कुल कीमत – लगभग 1.70 लाख रुपये
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव,उप निरीक्षक दीपक पालिया, सहायक उप निरीक्षक दिलीप बागलावत,आरक्षक जगदीश डांगी, शुभम मिश्रा एवं विजय सिकरवार की अहम भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper