7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास , जिसे कहती थी अंकल वही निकला हैवान

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ।  समय ऐसा आ गया है कि किस पर भरोसा किया जाए किस पर नहीं मुश्किल होता जा रहा है। आज के समय में छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। घटना में एक बच्ची के साथ जिसे वह अंकल कहकर पुकारती थी और उसी की लड़की के साथ खेलती थी, उसी अंकल रूपी हैवान ने चॉकलेट खिलाने के बहाने उसे घर में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के आरोपी की लड़की और दोनों बहने साथ में खेल रही थी। अचानक वहां पर लड़की की माताजी पहुंची और पूछा की छोटी बहन कहां है तो उस बच्ची ने बताया कि पापा उसे घर के अंदर ले गए हैं उसके बाद मां ने बच्ची को पुकारा तो वह बदहवास होती हुई बाहर आई और उसने सारी घटना बयान की। बच्ची ने रोते रोते बताया कि आंटी घर में नहीं थी और अंकल ने मुझे घर के अंदर बुलाया और पलंग पर बिठाकर मेरे साथ गलत हरकतें की। इस घटना में सबसे बड़ी बात और दुख का विषय यह है कि जिस पुलिस जवान पर अपराध को रोकने की जिम्मेदारी रहती है वहीं जवान मंगलेश पाटीदार दरिंदा निकला। वह छोटी बच्ची जो उसे अंकल समझती थी और उसी की ही बेटी के साथ उसका खेलना कूदना था उसे पता ही नहीं चला कि जिसे वह अंकल कहकर पुकार रही है उसके मन में क्या चल रहा है। बच्ची के अभिभावकों ने बताया कि बच्ची से जब पूछा गया कि इस तरह की हरकत पहले भी की गई है तो उसने बताया कि अंकल अक्सर इस तरह की अश्लील हरकत किया करते थे और कहते थे कि किसी को बताना मत मैं तुझे चॉकलेट दूंगा। पुलिस द्वारा को तत्काल सस्पेंड कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper