अमेरिका में विमानन संकट गहराया: तीसरे दिन भी करीब 2,000 उड़ानें रद्द, ट्रंप ने बाइडन प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
अमेरिका। अमेरिका में विमान सेवाओं का संकट तीसरे दिन भी जारी रह सकता है। उड़ानों के परिचालन में बाधा के चलते करीब 2,000 और उड़ानें रद्द कर दी गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमानन संकट के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के दौरान फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के कामकाज को जिम्मेदार ठहराया है।
ट्रंप ने एफएए की व्यवस्था को 'आपदा' करार दिया और कहा कि इसके लिए कांग्रेस को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए जरूरी फंड मुहैया कराना चाहिए।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को अपग्रेड करने की मांग
ट्रंप ने कहा कि बाइडन प्रशासन के दौरान एफएए ने जिस तरह काम किया, उससे मौजूदा संकट की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से हवाई यातायात नियंत्रण व्यवस्था को बेहतर बनाने और उसके आधुनिकीकरण के लिए धन आवंटित करने की मांग की।
साभार अमर उजाला

