पुलिस द्वारा दुकानों व बाजार में प्रतिबंधित/चाइनीज मांझे की चैकिंग व निगरानी के साथ ही, छतों व मैदानों में भी किया जा रहा है पतंग उड़ाने वालों को चैक

  • Share on :

इंदौर। मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों के जीवन को संकट में डालने वाले नायलॉन वाली डोर तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझा के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु हरसंभव प्रयास के साथ ही, इनके क्रय-विक्रय व उपयोग करने वालो पर उचित व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में लगातार की जा रही है।
       इसी अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नगरीय इंदौर के सभी थाना क्षेत्रों में पतंग व मांझे की दुकानों/ बाजारों में कड़ी निगरानी व चैकिंग कर चाइनीज मांझे की गतिविधियों में लिप्त लोगो के विरुद्ध प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।
साथ ही खुले मैदानों, छतों व ऐसे स्थान जहां पतंग उड़ाई जा रही है वहां जाकर भी चैक किया जा रहा है कि, कोई खतरनाक/प्रतिबंधित मांझे का उपयोग कर पतंग तो नहीं उड़ा रहा, तथा सभी को इसके दुष्परिणाम बताकर जागरूक भी किया जा रहा है।
    
जनहित में इंदौर पुलिस की अपील
जीवन चुनें, खतरनाक मांझा नहीं: राहगीरों और बेजुबान पक्षियों के हत्यारे न बनें।
केवल सूती धागा: पतंगबाजी के लिए केवल पारंपरिक सूती धागे (मांझे) का उपयोग करें।
सूचना दें:- यदि आपके क्षेत्र में कोई गुपचुप तरीके से इसे बेच रहा है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या इंदौर पुलिस के क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी की जान बचा सकती है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper