S-400 से आगे S-500 की तैयारी: भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग को नई ऊँचाई देने पर अहम विमर्श
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव भी भारत आए हैं। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बेलौसोव के बीच शाम 5 बजे साउथ ब्लॉक में एक अहम मुलाकात होगी। राजनाथ और बेलौसोव की इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर उच्च-स्तरीय चर्ता होगी। इसमें वायु रक्षा, सैन्य तकनीकी सहयोग और भविष्य की संयुक्त परियोजनाओं पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा। भारत एस-400 एयर डिफेंस प्रणाली की और खेप खरीदने का इच्छुक है।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान एस-500 पर भी बातचीत हो सकती है। यदि एस-500 पर बात होती है तो यह सौदा दक्षिण एशिया की भू-राजनीतिक तस्वीर बदल सकता है। इससे भारत को चीन और पाकिस्तान पर निर्णायक रणनीतिक बढ़त हासिल हो जाएगी। राजनाथ से मुलाकात से पहले बेलौसोव को सेना के तीनों अंगों की साझा टुकड़ी सलामी देगी। बेलौसोव एक अर्थशास्त्री हैं। पश्चिमी देशों के तमाम प्रतिबंधों और यूक्रेन से चलते लंबे युद्ध के बावजूद रूस की अर्थव्यवस्था पटरी पर बनाए रखने का श्रेय बेलौसोव को दिया जाता है।
साभार अमर उजाला

