भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
हाटपिपल्या। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव विशेष अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल मनोहर सिंह पवार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैधव पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शक्तावत नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना पूर्व मंडी अध्यक्ष महेंद्र यादव थे।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए हैं हमारे देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश में तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय किया कश्मीर से धारा 370 हटाकर कश्मीर को आगे बढ़ाने का काम किया।
अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बोलते हुए कहा कि भाजपा संगठन द्वारा 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक जो भी कार्य भाजपा संगठन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए हैं उन सभी कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाकर सभी कार्यों को करना है उन्होंने कहा आगे हमें गांव चलो बस्ती चलो अभियान समेत 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को संविधान दिवस के रूप में मनाना है।
विशेष अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने काफी विकास किया है प्रदेश सरकार ने भी काफी विकास किया है हमें जन जन को यहां बताना है।
विशेष अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शक्तावत ने भी संबोधित करते हुए भाजपा कर्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों की जानकारी दी।
सम्मेलन में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैधव ने दिया आभार भाजपा मिडिया प्रभारी रमेश संदूकलिया ने किया संचालन बापूलाल धौसरिया ने किया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रितम सौंलकी आशीष व्यास भोलाराम पाटीदार संदीप मालवीय संदीप बिंजवा अर्जुन सैधव राजू पठान धीरज सिंह सैधव राजेंद्र सिंह जामनिया सुरेन्द्र सैधव राधेश्याम टांटिया अभिमन्यु सैधव प्रदीप सैधव मोहन पटेल कृष्णपाल सैधव गजराज सैधव सुरेन्द्र सैधव गणेश पाटीदार धीरज सिंह धर्मेंद्र सैधव समेत अनेक सक्रिय कार्यकर्ता व बुथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद थे।
-