भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस महू विधानसभा के जी महेश्वरी मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया
महू। भारतीय जनता पार्टी, जो आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, के स्थापना दिवस का आयोजन महू विधानसभा के अंतर्गत जी महेश्वरी मंडल द्वारा श्याम विलास चौराहे पर बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार, भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति और पार्टी के मूल सिद्धांतों को नमन किया गया।
मंडल अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल, श्री शैलेश गिरजे जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और सेवा भाव पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन में विशेष रूप से श्री गोपाल दुबे, श्री पूनम कैथवास, श्री चंदू कश्यप, श्री मनोज मेहरा, श्री विकास श्रीवास, वैभव श्रीवास युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री महादेव कुमायूं और श्री बलराम जी की गरिमामयी उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन महू नगर के पालक एवं पूर्व पार्षद श्री विजय श्रीवास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महू नगर कार्यालय मंत्री श्री उमेश शर्मा द्वारा किया गया।
स्थापना दिवस का यह आयोजन पार्टी की एकजुटता, सेवा, संकल्प और समर्पण के संदेश को दोहराता है।