भोपाल चलो भोपाल चलो - समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के द्वारा  विधानसभा के घेराव के लिए इंदौर से 1 अगस्त को भोपाल के लिए रवाना होंगे

  • Share on :

समाजवादी पार्टी इंदौर के जिला अध्यक्ष बटेश्वर नाथ सिंह एवं शहर अध्यक्ष एड राजेंद्र यादव के द्वारा मीडिया में जानकारी देते हुए बताया गया है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एवं सहारा निवेशकों के जमा पैसा को वापस दिलाने के लिए महिला उत्पीड़न, शोषित, वंचित, कमजोर तपके के लोगों पर अत्याचार पर रोक लगाने के लिए किसानों की विभिन्न समस्याओं, शिक्षा, बेरोजगारी महंगाई, और कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर 1 अगस्त को समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव के नेतृत्व में  विधानसभा का घेराव किया जाएगा समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव राम स्वरूप मंत्री  के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश सचिव भगवान सिंह यादव ,के नेतृत्व में दिनांक 1 अगस्त को सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने के लिए जाएंगे विधानसभा इंदौर से मोहमद अली सिद्दीकी , डी एस मिश्र ,मनोज हार्डिया, लल्लू यादव,अजय यादव,अमन यादव,चंदन सिंह मखवाना ,सुषमा यादव,यूसुफ भाई,ललिता मेहरा,लक्ष्मी नामदेव ,रामकिशोर पाल सहित और भी टीम के साथ रवाना होंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper