'ज्ञानेश कुमार के कारण हारे भाजपा नेता': अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, CEC के खिलाफ मोर्चा

  • Share on :

नई दिल्ली। अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग लिया है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर नए आंदोलन की भी चेतावनी दी है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने ये भी दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं के हारने की वजह ज्ञानेश कुमार हैं। हालांकि, उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया है। एक खोजी मीडिया रिपोर्ट के बाद CEC विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
दीपके से पूछा गया कि विपक्ष को भी इस बार चुनाव से मना कर देना चाहिए क्या। इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं तो यही कह रहा हूं अगर फ्री एंड फेयर नहीं होता है तो कोई भी चुनाव न लड़े। भाजपा के नेता भी जो हारे इलेक्शंस उनको भी मैं कहना चाहता हूं सर आप भी जीत सकते थे लेकिन आपको ज्ञानेश कुमार ने हराया है।'
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी सीजेपी नेताओं से सवाल किया गया। पूछा गया था कि क्या समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आपकी बात मानेंगे और चुनाव से दूरी बनाएंगे। दीपके ने जवाब दिया, 'जिसको बात माननी है वो माने जिसको ना माननी है वो ना माने वो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।'
कॉकरोच जनता पार्टी ने 48 घंटों में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही आंदोलन का प्लान भी बता दिया है। दीपके ने बताया कि इस्तीफा नहीं होने पर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम हर राज्य जाएंगे। हम हर शहर जाएंगे और लोगों को जगाने की कोशिश करेंगे। जैसे एक हमने जंतरमंतर पर आंदोलन करने से पहले हम देश भर में गए थे। वैसे ही हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी देश भर में जाएंगे।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper