दिल्ली में हैवानियत : दंपती पर हथौड़े से हमला, खून से लथपथ महिला से दुष्कर्म, पति की मौत

  • Share on :

दिल्ली। दंपती पर हमले के दौरान आरोपी अखिलेश ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला को मरा हुआ समझकर आरोपी ने खून से लथपथ पूजा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि भारी-भरकम हथौड़े से उसने पहले कमल के सिर पर वार किए। उसकी हत्या के बाद पूजा के साथ भी आरोपी ने ऐसा ही किया।
जब उसे लगा कि दंपती की मौत हो चुकी है तो उसने अपनी हवस मिटाने के लिए पूजा को मरा हुआ समझकर हैवानियत की। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूजा की हालत देखने के बाद पुलिस को शक हुआ। इलाज के दौरान उसका मेडिकल हुआ तो उसमें दुष्कर्म का पता चला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दीं। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दंपती को सबक सिखाना चाहता था। हत्या के बाद भी जब उसको संतुष्टि नहीं मिली तो उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह पूजा से भी बदला लेना चाहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper