नैजर पाली चौराहा पर पिकअप वाहन से मवेशियों के परिवहन का मामला, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

  • Share on :

मेंहदवानी से बड़ी खबर
मेंहदवानी। मेंहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैजर पाली चौराहा पर मवेशियों के परिवहन का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन क्रमांक MP20 ZW 1940 में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था। मामले की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित पिकअप वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान वाहन में 5 भैंस और 1 पड़िया, कुल 6 मवेशी पाए गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मवेशियों को वाहन में ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिससे उनके साथ क्रूरता की स्थिति बन रही थी।

पुलिस ने मौके पर पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मवेशियों के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि क्षेत्र में मवेशियों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मवेशियों के परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन होना चाहिए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल मेंहदवानी थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
डिंडोरी से शिवम् प्रजापति की रिपोर्ट

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper