गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी करने वाला तस्कर चन्दन नगर पुलिस की गिरफ्तर मे

  • Share on :

थाना चन्दन नगर पुलिस की बडी कार्यवाही - 
आरोपी शाहरुख से 8 गैस सिलेण्डर सहित घटना मे प्रयुक्त आटो रिक्शा जप्त
तय कीमत से अधिक कीमत मे कर रहा था सिलेण्डर की कालाबाजारी
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। इंदौर शहर में गैस सिलेण्डर के अवैध भण्डारण , परिवहन एवं कालाबाजारी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस आय़ुक्त महोदय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है-
कार्यवाही का विवरण -
इसी क्रम मे दिनांक – 24.03.2026 को पुलिस उपायुक्त जोन–4 इंदौर श्री आनंद कलादगी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन–4 श्री दिशेष अग्रवाल के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग अन्नपूर्णा शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चन्दन नगर तिलक कारोले के नेतृत्व मे चन्दन नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए एक व्यक्ति को आटो रिक्शा क्रमांक MP09RB1924 से कालाबाजारी करते हुए 8 नग भारत गैस सिलेन्डर के साथ पकडा जिससे पूछताछ पर बताया कि अभी गैस सिलेण्डर की माँग ज्यादा है और सिलेण्डर आसानी से नही मिल रहे है । आरोपी के द्वारा  941 रूपये का गैस सिलेण्डर आम जन सीधे साधे लोगो को 2500 से 3000 रूपये मे बेच कर अवैध लाभ कमा रहा है इसलिए लालच मे आकर मै उक्त गैस सिलेण्डर ब्लेक कर रहा था । आरोपी भारत गैस एजेंसी धार रोड़ जिला अस्पताल में काम करता है आरोपी के खिलाफ थाना चंदननगरपर अपराध क्रमांक 381/26 धारा 3/7 ई सी एक्ट का कायम कर अनुसंधान में लिया है।

नाम आरोपी- शाहरुख खांन पिता सलीम खांन उम्र 33 साल नि. 59 केशव नगर इंदौर  
जप्त माल -  आटो रिक्शा क्रमांक MP09RB1924 तथा 8 नग भारत गैस सिलेन्डर
सराहनीय कार्य टीम - थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले, उनि सेवना सिंह ,सउनि जहीरूद्दीन शेख, आरक्षक 4071 धर्मेन्द्र यादव , आरक्षक 3625 शेलेन्द्र सिंह थाना चन्दन नगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper