बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तीन बड़ी घोषणाएं

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव 
इंदौर। कृषि उपज मंडी समिति लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' के सफल शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों, श्रमिकों एवं मंडी विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लक्ष्मीबाई नगर मंडी की झुग्गियों में निवासरत श्रमिकों का मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवीन स्थान पर व्यवस्थित विस्थापन किया जाएगा। इसके साथ ही मोरोद में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई छावनी मंडी की स्थापना की जाएगी, जिससे कृषि व्यापार को और अधिक गति मिलेगी। वहीं, चोइतराम फल-सब्जी मंडी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिलेगा।
कृषि उपज मंडी समिति, इंदौर ने इन महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। समिति ने कुशल मार्गदर्शन के लिए प्रबंध संचालक (एम.डी.) श्री कुमार पुरुषोत्तम का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
साथ ही महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए इंदौर कलेक्टर श्री शिवम् वर्मा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन एवं मंडी सचिव ओ. पी खेड़े के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि इन घोषणाओं से किसानों, श्रमिकों एवं मंडी व्यवस्था के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper