पूर्व गृह मंत्री से मिले महू के चोरल पंचायत सरपंच अशोक सैनी ..
विधानसभा महू में विभिन्न समस्याओं को लेकर की गई चर्चा, संगठन को मजबूत करने के लिए निर्देश
पत्रकार जितेन्द्र वर्मा
महू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जो कि मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री रह चुके मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं और राहुल गांधी की टीम के सदस्य जो रक्षा और खेल मंत्रालयों में भी काम कर चुके हैं.. भंवर जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री से इंदौर जिले की विधानसभा महू तहसील के कद्दावर नेता व ग्राम पंचायत चोरल के सरपंच अशोक सैनी से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के हाल-चाल पूछे। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान विधानसभा महू तहसील के कद्दावर नेता व चोरल ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक सैनी ने उन्हें पुष्प भेंट अर्पित किए। जहां चर्चा के दौरान उन्होंने विधानसभा महू तहसील के अलावा इंदौर क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वासन दिया है। जिसे वे आम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।

