नगरपालिका द्वारा किए जा रहे स्वच्छता कार्य का सी.एम.ओ ने किया निरीक्षण

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु निरंतर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में लल्लू सिंह चैराहा से न्यू बस स्टैंड तक मुख्य मार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी सघन सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने नगर में किए गए सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर पालिका के साथ-साथ नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है।  सभी नागरिक अपने घरों का कचरा निर्धारित कचरा वाहन में ही डालें तथा दुकानदार अनिवार्य रूप से डस्टबिन का उपयोग करें।
उन्होंने संबंधित जोन प्रभारियों को निर्देशित किया कि नगर के सभी वार्डों एवं प्रमुख मार्गों पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा किया कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सफाई कार्य के दौरान अटल पथ रोड के दोनों ओर स्वच्छता मित्रों द्वारा झाड़ू लगाकर धूल एवं मिट्टी को हटाया गया। साथ ही जेसीबी मशीन की सहायता से कचरे का संकलन कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित किया गया। मार्ग किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर मलबे को व्यवस्थित रूप से डंप कराया गया। इस अवसर पर स्वच्छता नोडल अधिकारी श्री पुनीत त्रिपाठी, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अनिल महोबिया, श्री महेश साहू उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper