कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों संग साझा किए जीवन अनुभव, कहा—संस्कार और आध्यात्म सफलता की कुंजी

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों के बीच पहुंचकर अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि “बच्चों के बीच बच्चा बनना और क्लास रूम में शिक्षक की भूमिका निभाना बेहद सुखद अनुभव होता है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, माता-पिता की सेवा, अच्छे संस्कार और आध्यात्म का होना बेहद जरूरी है। हर सफल व्यक्ति के पीछे संघर्षों से भरी एक लंबी कहानी होती है, जिसे समझकर आगे बढ़ना चाहिए।
कलेक्टर वर्मा ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कई प्रेरणादायक किस्से साझा किए, जिससे बच्चों को एक अच्छे अधिकारी बनने की प्रेरणा मिली। इस दौरान प्रश्न-उत्तर का सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों की भूमिका पर भी जोर देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें बच्चों के प्रति आत्मीयता और जिम्मेदारी के साथ उनका मार्गदर्शन करना चाहिए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper