भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का तीखा हमला, जिम्मेदारों के इस्तीफे की मांग
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी से रणजीत टाइम्स की खास बातचीत
इंदौर। भागीरथपुरा कांड को लेकर कांग्रेस का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी की रणजीत टाइम्स से बातचीत में सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
रीना बौरासी ने कहा कि
“पिछले 15 दिनों से कांग्रेस पार्टी इस मामले में लगातार एक्टिवली कार्य कर रही है। 25 दिसंबर को ही 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। हम 5 महीने के उस बच्चे के परिवार से मिलने गए, जिसकी मौत सरकार की लापरवाही के कारण हुई। 11 साल बाद जन्मे उस बच्चे की मौत हो गई उनके परिवार का चिराग बुझ गया
उन्होंने कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि सरकार की लापरवाही से हुआ जनसंहार है।
“अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग आज भी अस्पताल में भर्ती हैं, बीमार हैं।”
रीना बौरासी ने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावटी कार्रवाई कर रही है।
“छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया, कुछ के ट्रांसफर कर दिए गए, लेकिन जो असली दोषी हैं, वे अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे?”
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जिन लोगों की लापरवाही से यह कांड हुआ, उन्हें अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। यह देश, मध्यप्रदेश और इंदौर देख रहा है — पूरा देश देख रहा है।”
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी है।
“दुख और तकलीफ में कांग्रेस के हर विभाग ने आंदोलन किया है और आगे भी करेगा।”
रीना बौरासी ने राहुल गांधी के आगमन पर रोक को लेकर भी सवाल खड़े किए।
“राहुल जी के आगमन पर बैठक लगा दी गई थी । हमारे कई पार्षद आने वाले थे। सवाल यह है कि आखिर गुनहगारों को क्यों बचाया जा रहा है? अगर राहुल गांधी आते और बैठक होती तो सारी पोल खुल जाती।”
उन्होंने कहा कि यह मामला केवल भागीरथपुरा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे इंदौर का है।
“इंदौर में गंदा पानी आ रहा है। क्या सरकार की नजरों में पानी की कोई कीमत नहीं है?”
अंत में रीना बौरासी ने कहा
“इस्तीफा देना ही चाहिए। जिनकी वजह से यह कांड हुआ, उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

