नाइजर में झारखंड के पांच मजदूरों का अपराधियों ने किया अपहरण, CM सोरेन ने मांगी केंद्रीय विदेश मंत्री से मदद
झारखण्ड। झारखंड में बगोदर प्रखंड के पांच मजदूरों को साउथ अफ्रीका के नाइजर में अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सूचना के अनुसार, हथियार के बल पर पांचों मजदूरों को अपहरण किया गया है। जैसे ही यह घटना सामने आई राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से मामले की जानकारी केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को दी। उन्होंने आग्रह किया कि नाइजर में फंसे मजदूरों की सहायता की जाए।
झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मजदूर विदेश जाते हैं काम करने। लेकिन अब एक खबर सामने आई है, जो चिंता का विषय बन चुकी है। दरअसल, गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के मुंडरो से एक मजदूर और दोंदलो के चार मजदूर काम करने के लिए नाइजर बीते साल जनवरी में गए थे और वहां 25 अप्रैल को केपीटीएल कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन के कार्य के दौरान हथियारबंद ग्रुप द्वारा हमला किया गया। साथ ही साथ झारखंड के पांच मजदूरों का अपहरण कर लिया गया।
साभार अमर उजाला