सांस्कृतिक रंग में रंगा 'प्रवेश उत्सव': रोली-तिलक लगाकर हुआ नए छात्रों का अभिनंदन

  • Share on :

ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर । डीडी नगर मुरार स्थित सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार 1 अप्रैल 2026 को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अत्यंत उत्साहवर्धक माहौल में आगाज हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने नए छात्र-छात्राओं का भारतीय परंपरा के अनुसार स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य रणजीत सिंह चौहान, उप-प्राचार्य अहिवरन सिंह कुशवाह एवं प्रधानाध्यापक देशराज सिंह ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की शिक्षिकाएं नीलम चौहान एवं ममता शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना की गई, विद्यालय के शिक्षकों ने नए बच्चों के माथे पर रोली का तिलक लगाकर और उन पर पुष्प वर्षा कर विद्यालय परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य, उप-प्राचार्य और प्रधानाध्यापक ने अपने कर कमलों से छात्र-छात्राओं को नए सत्र की पाठ्य-पुस्तकें वितरित कीं। नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संचालन करते हुए ओम प्रभाकर चौधरी ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को नए सत्र में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। राज्य शासन के आदेशानुसार राज्य स्तर के प्रवेश  उत्सव का  सीधा प्रसारण भी इस विधालय में  किया गया  राज्य स्तर का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम भोपाल के माडल  स्कूल में  किया गया  जिसमें  राज्य के मुख्यमंत्री ने  सहभागिता की, कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य रणजीत सिंह चौहान ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper