मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई में पुनः नेतृत्व की घोषणा
अशोकनगर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष आदरणीय दद्दा श्री शलभ भदौरिया जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश महासचिव श्री सत्यनारायण वैष्णव जी तथा ग्वालियर संभाग प्रभारी श्री प्रवीण मिश्रा जी की अनुशंसा पर अशोकनगर जिला इकाई का गठन पुनः किया गया। संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और पत्रकार हितों के लिए निरंतर संघर्ष को देखते हुए एक बार फिर सचिन शर्मा जी को जिला अध्यक्ष तथा राजा सिंह यादव को चौथी बार जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
इस मनोनयन पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के मार्गदर्शन में जिले के पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिले भर से पत्रकार साथियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं अनेक जनप्रतिनिधियों व राजनेताओं ने सचिन शर्मा जी एवं राजा सिंह यादव जी को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकार हितों की लड़ाई को नई मजबूती प्रदान करेगा।
अशोकनगर से रवि वंशकार की खास रिपोर्ट

