लोकतंत्र सेनानी स्व. नरेंद्र दुबे को उप मुख्यमंत्री द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

  • Share on :

व्यूरो रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। उप मुख्यमंत्री श्री  राजेंद्र शुक्ल शुक्ल ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय नरेंद्र दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निवास पहुँचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र दुबे लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सच्चे सेनानी थे। आपातकाल के दौरान उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनका जीवन देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की। 
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय नरेंद्र दुबे के छायाचित्र पर विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा सहित अन्य गणमान्य नागरिको ने भी  पुष्पांजलि अर्पित किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper