धर्मवीर सेवा संस्थान का “शिक्षा एवं संस्कार अभियान” कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। धर्मवीर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित “शिक्षा एवं संस्कार अभियान” कार्यक्रम रविवार को महक वाटिका गार्डन में अत्यंत गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। संस्था द्वारा शिक्षा, सेवा एवं संस्कार आधारित सामाजिक कार्यों की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कथावाचक मेघा शर्मा जी (आचार्य पुंडलिक गोस्वामी जी की शिष्या) ने अपने उद्बोधन में शिक्षा एवं संस्कारों को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक जयंत मूले जी ने समाज में शिक्षा, अनुशासन एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि स्मिति मारू, हीना शाह एवं शैली अवस्थी ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं संस्कारयुक्त शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।
संस्था के कार्यकारिणी अध्यक्ष सौरभ पांडे ने कहा कि धर्मवीर सेवा संस्थान निरंतर समाजहित एवं शिक्षा आधारित गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
संस्था के मीडिया प्रभारी प्रियांशु राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक कपिल बारे एवं कार्यक्रम प्रभारी विशाल श्रीवास रहे। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सचिव चेतन भोसले, पंकज पाटिल, दुर्गेश गोलकर, जितेन राठौर, आयुष पाटिल, दीपक गोविंद चौहान एवं अंकित महाराज सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जितेंद्र राठौर द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper