मानव का सूक्ष्म तंत्र और सहजयोग
हम क्या हैं? हमारे भीतर परमात्मा ने कौन-कौन सी सूक्ष्म व्यवस्थाएँ स्था...
इन्दौर। इंदौर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार सतर्कता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शहर के मध्य स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान एक अवैध रूप से कब्जाई गई दुकान में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए गैस से भरे हुए 25 गैस सिलेंडर जब्त किए। बताया गया कि सिलेंडरों का संग्रहण सुरक्षा मानकों के विपरीत किया जा रहा था, जिससे आगजनी जैसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई