डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें: ईरान युद्ध के असर से अमेरिका में महंगाई और डीजल की कीमतें पहुंचीं रिकॉर्ड स्तर पर, आवास बाजार पर भी दबाव
नई दिल्ली. डोनाल्ड ट्रंप भले ही आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें क्रैश होने के बाद सब कुछ ठीक होने का भरोसा दिलाते नजर आ रहे हैं. लेकिन ईरान युद्ध में अमेरिकी के जीतने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति की टेंशन बढ़ी हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, Iran War का बेहद बुरा असर खुद अमेरिका पर पड़ रहा है, देश में जारी नए आर्थिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो महंगाई हाई पर बनी हुई है और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई हैं. यही नहीं अमेरिका में घरों की बिक्री भी धीमी पड़ गई है.
अमेरिका में आर्थिक आंकड़े और बाजार में आए बदलावों के चलते इस सप्ताह महंगाई, ईंधन की कीमतों और उनके कारण परिवारों और व्यवसायों पर पड़ रहे दबाव पर फोकस रहा. हाल ये है कि किराने की दुकानों से लेकर पेट्रोल पंपों पर बढ़ती लागत और खासतौर पर डीजल की कीमतों में तेज उछाल (Diesel Price Hike) ट्रंप की टेंशन का प्रमुख विषय बनी हुई है, वहीं उधार लेने की लागत ने आवास बाजार पर दबाव डालने का काम किया है.
नए अपडेट देखें, तो पता चला कि अमेरिका में महंगाई (US Inflation) उच्च स्तर पर बनी हुई है, डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं और मिडिल ईस्ट में नए सिरे से शुरू हुए संघर्ष के बीच तेल और गैस की कीमतों में उछाल के चलते थोक कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है. इन सबके चलते बीते अगस्त महीने में अमेरिकी महंगाई में तेजी दर्ज की गई. श्रम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अगस्त में पिछले वर्ष की तुलना में 3.4% बढ़ा.
साभार आज तक

