अच्छे राजनैतिज्ञ एवं समाज सुधारक भी थे डॉ. अम्बेडकर : विधायक प्रीतमसिंह
दैनिक रणजीत टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल
पिछोर (शिवपुरी) पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतमसिंह लोधी द्वारा 14 अप्रेल सोमबार को संबिधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना कर नमन किया!
अंबेडकर जयंती के दौरान विधायक प्रीतमसिंह लोधी ने संविधान निर्माता बावा साहेब अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमारे भारत के संबिधान का निर्माण किया जिससे आज हमारा भारत का लोकतंत्र संविधान के अनुसार चलायमान है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रेल 1891 को जन्मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी भारत में लोकप्रिय थे। वे विधिवक्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक भी थे। उन्होंने जातिपाति के भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। आज हम उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें शत शत नमन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान पिछोर मंडल अध्यक्ष राहुल राहोरा, मायापुर मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव,विधायक प्रतिनिधि सुनील लोधी, आशीष चौधरी, करण सिंह लोधी, मुकेश पंसारी, भाजपा पूर्व जिला मंत्री तथा पार्षद पूनम सोनी, जिला मंत्री राजकुमारी लोधी, आदि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में जन समुदाय उपस्थित था!