बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से यूपी से जम्मू-कश्मीर तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • Share on :

नई दिल्ली। देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। खास तौर पर समुद्र तटीय राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके कारण देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है।  
आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा ही हो सकता है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में भी आज गरज के साथ बारिश, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कल और परसों पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर लू चल सकती है। 
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है, जो ओडिशा, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्से, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर रहा है। 
साभार अमर उजाला

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper