ऑपरेशन हवालात" के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

  • Share on :

थाना हाटपीपल्या पुलिस के द्वारा 05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी संजय उर्फ संजू पिता मेहरबान बलाई निवासी डेहरिया आभा थाना हाटपिपलिया जिला देवास को स्थाई वारंट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय   के समक्ष पेश किया।
जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिलें मे "ऑपरेशन हवालात" की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में थाना प्रभारी हाटपिपलिया के द्वारा संबंधी प्रकरण में प्रकरण क्रमांक 01/2020 व अप. क्र.306/19धारा 363,366,376(2) भादवि  व 5/6 पॉक्सो में  आरोपी लगातार पुलिस कि गिरफ्त से दूर चल रहा था।  थाना प्रभारी हाटपीपल्या सुजावल जग्गा (आई. पी. एस. प्रोब.) के नेतृत्व में "ऑपरेशन हवालात" के तहत विशेष टीम गठित की थी। जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्यनशील थी।
दिनांक 07.04.2025 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि स्थाई वांरटी को धार रोड इंदौर में देखा गया हे जिस पर से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय ने आरोपी की धरपकड़ हेतु स उ नि भीमलाल गणावा , आर 304 कमल सिंह व आर 160 युवराज सोलंकी साइबर सेल को रवाना किया व धार रोड इंदौर से आरोपी को पकड़ लिया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper