इंजीनियरिंग का कमाल, इंदौर की नई पहचान!

  • Share on :

इंदौर के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा लवकुश चौराहे पर बन रहे लेवल-2 फ्लाईओवर में 22 मीटर की ऊंचाई पर 400 टन वजनी पहला बो-स्ट्रिंग गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
65 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा यह विशाल ढांचा 1200 टन स्टेजिंग और 600 टन क्रेन की मदद से खड़ा किया गया जो अपने आप में इंजीनियरिंग का नमूना है।
सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ रहा है, और दूसरे गर्डर की लॉन्चिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे अगले एक महीने में पूरा किया जाएगा।
पहली बार मध्य प्रदेश में इतनी ऊंचाई पर इस स्तर का जटिल निर्माण, डॉ. परिक्षित झाडे के नेतृत्व में संभव हुआ है। यह फ्लाईओवर सिर्फ ट्रैफिक नहीं सुधारेगा, बल्कि इंदौर की आधुनिक और प्रगतिशील पहचान को नई ऊंचाई देगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper