मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कटनी आगमन को लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की लगी ड्यूटी
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुक्रवार, 17 जुलाई को प्रस्तावित कटनी प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों की की ड्यूटी निर्धारित किया है। साथ ही सभी नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय सीमा में अपने दायित्वों का प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी
जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्र को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल में मंच पर कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी श्री जीतेन्द्र कुमार पटेल, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ढीमरखेड़ा श्री नितिन कुमार पटेल को दी गई है।
कार्यक्रम स्थल में वीआईपी प्रवेश द्वार पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बड़वारा श्री ऋषि गौतम और मुख्यमंत्री के सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप मिश्रा, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट स्लीमनाबाद श्री आकाशदीप नामदेव को दायित्व सौंपा गया है। वहीं हेलीपेड पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम विजयराघवगढ श्री विवेक कुमार गुप्ता कों जिम्मेदारी दी गई है।

