माधव नगर कटनी में नकली पान मसाला के कारोबार पर्दाफाश : 'लहर' ब्रांड की डुप्लीकेट पैकिंग करते आरोपी नीलेश पहुजा को माधवनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी। माधव नगर  में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन इलाके से सामने आया है, जहां पुलिस ने दबिश देकर नामी गुटखा ब्रांड की डुप्लीकेट पैकिंग करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली गुटखा और पैकिंग सामग्री जब्त की है।
माधवनगर पुलिस को मुखबिर से  सूचना मिली  कि बंगला लाइन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली गुटखा तैयार कर उसकी पैकेजिंग की जा रही है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर बताए गए ठिकाने पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देखा कि वहां बाजार में अत्यधिक लोकप्रिय 'लहर' गुटखे की हूबहू नकली पैकिंग तैयार की जा रही थी। ब्रांडेड कंपनी के रैपर और पैकिंग का इस्तेमाल कर घटिया दर्जे का तंबाकू और गुटखा बाजार में खपाने की तैयारी थी।
पुलिस के अनुसार, इस पूरे अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड नीलेश पहुजा नामक व्यक्ति को बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके से भारी मात्रा में नकली 'लहर' गुटखा, खाली पाउच, रैपर्स और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें व अन्य सामग्री बरामद की गई हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper