इलाज के दौरान 14 वर्षीय बालिका की मौत पर परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 14 वर्षीय स्नेहा शुक्ला (पिता- आदित्य कुमार शुक्ला), निवासी जागृति कॉलोनी, माधवनगर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों एवं स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता नेजिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर हंगामा करने लगे और।  सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के खिलाफ
नारेबाजी करते हुए “मुर्दाबाद” के नारे लगाए और दोषी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
स्थिति को देखते हुए कटनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबर लिखे जाने तक मामले की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper