पश्चिम एशिया युद्ध की तपिश रसोई तक: कमर्शियल एलपीजी के दाम में भारी उछाल
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने बुधवार...
इन्दौर। मप्र विद्युत मंडल, वर्तमान में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 41 वर्ष तक दीर्घकालीन सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अभियंता श्री डी.के. श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कार्यालय सभागार में सेवानिवृत्ति सह विदाई समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित किया गया। श्री चौहान एवं श्री श्रीवास्तव ने सेवाओं को लेकर विचार रखे। विदाई समारोह में मुख्य अभियंता कार्य श्री एसएस करवाड़िया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री सुरेश चंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव श्री संजय मालवीय, श्री पवन जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई