आजाद-तिलक अलंकरण से 5 विभुतियां होगी सम्मानित
शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 120वीं एवं लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की 170वीं जयंती 23 जुलाई को मनाई जाएगी
इन्दौर। नेताजी सुभाष मंच व श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में 23 जुलाई 2026, गुरुवार को प्रात: 10 बजे, इंडियन कॉफी हाउस पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रीगल चौराहा, इन्दौर पर भारत के अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती एवं स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है का उद्घोष करने वाले स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की 170वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर की 5 विभुतियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपना जीवन समाजसेवा में लगा दिया। आयोजन की अध्यक्षता अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल करेंगे।
उक्त जानकारी कार्यक्रम संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने देते हुए बताया कि इस प्रसंग पर 5 विभूतियां जिनमे सर्वश्री हांकी कोच अशोक यादव, शिक्षाविद ओमप्रकाश धीमान, समाजसेवी राजेन्द्र सोनी, समाजसेविका सीमा सेन और समाजसेवी हुकम यादव को आजाद -तिलक अलंकरण से विभूषित किया जायेगा।

