ट्रंप के सीधे निर्देश पर अमेरिकी सेना का ईरान पर बड़ा एक्शन; खाली तेल टैंकर को किया निष्क्रिय, अहवाज में मची खलबली

  • Share on :

नई दिल्ली। वैश्विक व्यापार के लिए सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते होर्मुज को लेकर जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ एक और बड़ा सैन्य एक्शन लिया है। अमेरिकी सेना ने आज दोपहर ठीक 3 बजे (अमेरिकी पूर्वी समयानुसार - ईटी) ईरान के खिलाफ हवाई हमलों के दूसरे दौर (सेकंड वेव) की शुरुआत कर दी। यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति और सेना के कमांडर-इन-चीफ के सीधे निर्देश पर की गई है। इस बीच ईरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। 
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिकी सेना ने एक खाली तेल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया। यह जहाज ईरान के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था। आरोप है कि टैंकर ने इस्लामिक गणराज्य पर लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश करते हुए कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया था।
इस बीच जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या पुलों पर बमबारी करने से पहले उन्होंने ईरान को कोई डेडलाइन दी है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे डेडलाइन देना पसंद नहीं है, लेकिन उन्हें काफी हद तक पता है, वे पूरी बात जानते हैं। उन्हें बेहतर ढंग से पेश आना चाहिए।'
ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने इराक की सीमा के पास स्थित अहवाज शहर में धमाकों की आवाज़ सुनाई देने की खबर दी है। इस महीने तनाव फिर से शुरू होने के बाद से अमेरिकी सेना ने कई बार अहवाज को निशाना बनाया है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper