जिले में पहली बार पंच धुनी अग्नि तपस्या, 3 जून को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा

  • Share on :

करैरा। शिवपुरी जिले के सिद्ध क्षेत्र करैरा स्थित छितरी मठ में श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा, श्री क्षेत्र काशी के तत्वावधान में श्री महंत रामानुज पुरी महाराज (आवाहन सरकार) द्वारा पहली बार 41 दिवसीय पंच धुनी अग्नि तपस्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कठोर तपस्या 24 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 3 जून 2026 को पूर्ण होगी।
महंत रामानुज पुरी महाराज प्रतिदिन पंच धुनी अग्नि के मध्य बैठकर तपस्या कर रहे हैं। महाराज के अनुसार इस तपस्या का उद्देश्य देश में सुख, समृद्धि, यश एवं कीर्ति की वृद्धि, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की कामना तथा साधु-संतों के सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए प्रार्थना करना है।
आयोजकों ने बताया कि 3 जून 2026 को तपस्या की पूर्णाहुति के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
सभी श्रद्धालु, दानदाता एवं भक्तजन अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिव्य एवं भव्य स्थल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
स्थान: सिद्ध क्षेत्र करैरा, छितरी मठ
पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा: 3 जून 2026
संपर्क: 9981010086
शिवपुरी जिला  ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper