पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू यादव पिछले 19 साल से कर रहे नगर में निःशुल्क जल सेवा
देपालपुर- जल सेवा हि माधव सेवा के भाव को लेकर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव पिछले 19 सालो से देपालपुर नगर के लोगो की प्यास बुझाने का काम निःशुल्क और निः स्वार्थ भाव से करते आ रहे हैं सन 2007 से शुरू हुई यह सेवा आज भी निर्बाध रूप से जारी हे।वे टैंकरों से घर घर पानी पहुंचाकर भीषण गरमी में आमजन को जलसंकट से निजात दिलवा रहे हैं। वैसे तो पप्पू यादव की निः शुल्क टैंकर जल सेवा हर मौसम में जारी रहती है लेकिन गरमी में पानी की जरूरत बढ़ने से उन्हें रोज 25 से 30 पानी के टैंकर लगाने पढ़ते हैं। उनकी जल प्रदाय सेवा सुबह 6 बजे शुरू होकर रात 12 बजे तक चलती रहती है। फोन पर मिली एक सूचना पर हि वे पानी का टैंकर पहुंचवा देते है। शादी ब्याह मौत मैय्यत और सार्वजनिक कार्यक्रमों में तो वे बिना किसी सूचना के खुद ही टैंकर पहुंचवा देते हैं। 19 साल पहले उन्होंने जलसंकट की समस्या को देखते हुए आमजन के लिए पानी के निः शुल्क टैंकर शुरू किए थे तब से लेकर आज तक उनकी जल सेवा की यह मुहिम चालू है वे अपने खर्च पर हि बिजली बिल टैंकर ट्रैक्टर में डीजल डलवाने और ड्रायवरो का वेतन देते है। वे अपने परिवार के पूर्वजों की स्मृति में 6 टैंकर चला रहे है। उनके छोटे भाई दिलीप यादव और शंकर यादव भी अपने बड़े भाई के जल सेवा प्रकल्प में बढ़चढ़ कर सहयोग करते है। पप्पू यादव की टैंकर जल सेवा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
पूर्वजों की स्मृति में कर रहे जल सेवा
पप्पू यादव अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय रमेश पहलवान, दादा रतनलाल पहलवान, काका लक्ष्मीनारायण यादव, परदादा मंगल उस्ताद के नाम पर 6 पानी के टैंकर चला कर लोगो के घर घर पानी पहुंचा रहे है।
कालोनी वासियों का सहारा बने
नगर की शांति विहार अरिहंत नगर लीला रेसीडेंसी न्यू शांति विहार कालोनी में लगभग 300 परिवार रहते हैं कालोनियों के रहवासी निजी बोरिंगों पर आश्रित है गर्मी में वाटर लेवल नीचे गिरने से बोरिंग बन्द हो जाते हैं ऐसे में पप्पू यादव की टैंकर जल सेवा कालोनीवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

