सशस्त्र सेना झण्डा निधि में पटेल मोटर्स के संस्थापक द्वारा 1 लाख 51 हजार की धन राशि का योगदान

  • Share on :

इन्दौर।  पटेल मोटर्स इंदौर के संस्थापक श्री वल्लभ भाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 2025-26 में  1 लाख 51 हजार की सहयोग राशि दान स्वरुप प्रदान की है।  यह दान राशि पूर्व सैनिकों, वीरनारियों, सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास में राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा उपयोग में ली जाती है। इस सराहनीय योगदान के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चंद्र मालवीय (से.नि.) ने पूर्व सैनिको, वीर नारीओं एवं उनके आश्रित परिवारों की और से श्री वल्लभ भाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता प्रकट की है।
      श्री वल्लभ भाई पटेल द्वारा विगत 06 वर्षों से लगातार सशस्त्र सेना झण्डा निधि में 1 लाख से अधिक की धनराशि का योगदान दिया गया हैं, जिसके फलस्वरूप लगातार पिछले पांच वर्षों से महामहिम राज्यपाल, मध्य प्रदेश द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं पुनः इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस में योगदान हेतु राज्यपाल द्वारा अप्रैल 2026 में लोकभवन में आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह में श्री वल्लभ भाई पटेल को सम्मानित किया जायेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper