1 सितंबर से 9 रुपए महंगा हुआ तबेले का दूध, 102 रु. प्रति लीटर पहुंचे दाम

  • Share on :

मुंबई। त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले मुंबईकरों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. आज यानी 1 सितंबर से तबेले के दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है. अब मुंबई में तबेले का दूध 93 रुपये की जगह 102 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. नई कीमतें 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी. दूध उत्पादकों के मुताबिक, पिछले कुछ समय में डेयरी कारोबार की लागत लगातार बढ़ी है. पशुओं की कीमतों के साथ उनके आहार और चारे के दाम में भी तेजी आई है. इसका सीधा असर दूध उत्पादन की लागत पर पड़ा है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper