गोटूलाल जी का कार्यकाल पूर्ण, धूमधाम से हुआ विदाई समारोह
राजेश धाकड़
इंदौर: संयुक्त संचालक कार्यालय इंदौर में कार्यरत गोटूलाल जी का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उच्च अधिकारीगण, सहकर्मी और स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे और गोटूलाल जी को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए सम्मानित किया।
गोटूलाल जी की प्रथम नियुक्ति 6 सितंबर 1991 को संयुक्त संचालक कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुई थी। तत्पश्चात उन्हें पदोन्नति प्राप्त हुई और आईटीआई मानपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर सेवाएं दीं। वर्ष 2010 में उनका स्थानांतरण महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में हुआ, जहां उन्होंने अपनी निष्ठा और मेहनत से कार्य को नई दिशा दी।
इसके बाद 1 जनवरी 2015 को वे संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में पदस्थ हुए और वर्ष 2023 में पुनः उनका स्थानांतरण संयुक्त संचालक कौशल विकास इंदौर में हुआ। अपने पूरे कार्यकाल में गोटूलाल जी ने विशेष रूप से इंदौर-उज्जैन संभाग के न्यायालयीन प्रकरण एवं स्थापना विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने कार्यकाल के दौरान गोटूलाल जी को उच्च अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक महोदय से निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ। श्री कप्तान सिंह सोलंकी एवं संजय शर्मा के नेतृत्व में गोटूलाल जी ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से किया।
गोटूलाल जी 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह के दौरान उन्हें सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।