शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया
नरवर तहसीलदार संतोष धाकड की अतिक्रमण पर कार्यवाही शिवपुरी कलेक्टर करैरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशों के चलते नरवर तहसील के ग्राम तुर्कनी में मौजूद शासकीय भूमि लगभग 80 बीघा जिस पर भूमाफिया के द्वारा अवैध कब्जा कर सरसों एवं गेहूं की फसल बोई गई थी। वहीं मौके पर पहुंच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तहसीलदार नरवर संतोष धाकड़ और राजस्व आमले के साथ भूमि पर ट्रैक्टर चलवा कर कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेतन शर्मा, राजस्व निरीक्षक डी आर काकोड़िया, पटवारी विनीत भारद्वाज, उमेश शाक्य, अखिलेश जाटव, ग्राम पंचायत सचिव लोकेंद्र रावत एवं कोटवार उपस्थित रहे। उक्त कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस अमले की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।
दीपक परमार जिला ब्यूरो

