पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

  • Share on :

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिहाड़िया में एक युवक द्वारा कथित पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिहाड़िया निवासी विजय यादव उर्फ अजय ने 27 मई को सलफास जहर खा लिया था। परिजनों का आरोप है कि विजय अपनी पत्नी प्रिया यादव निवासी भागीरथपूरा, सास और साली द्वारा लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
जहर खाने के बाद गंभीर हालत में विजय को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले चार दिनों से उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक के बयान दर्ज किए थे, जिनके आधार पर अब मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल खुड़ैल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper