पुणे में हिट एंड रन - शराब के नशे में धुत रईसजादे ने डिलिवरी बॉय को मारी ऑडी से टक्कर, मौत

  • Share on :

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कोरेगांव पार्क इलाके में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार डिलिवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तत्काल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। रात को करीब 1:30 बजे हुए इस भयानक हादसे में 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार ने शराब पी रखी थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख (21) के रूप में हुई। रऊफ शेख फूड डिलिवरी बॉय के तौर पर काम करता था। कार सवार ने इससे पहले एक स्कूटी को भी टक्कर मारी थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी। चालक ने घायलों को कार के नीचे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे से कार की पहचान की। इसके बाद मालिक का पता लगाया गया। फिर पुलिस ने आरोपी को हड़पसर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आयुष तयाल (34) के रूप में हुई है।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper