होल्कर स्टेडियम नो-फ्लाइंग जोन, 1500  जवान तैनात रहेंगे

  • Share on :

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर इंदौर में जबरदस्त उत्साह है। टिकटों की भारी मांग के बीच होटल रेडिसन से लेकर होल्कर स्टेडियम तक क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उमड़ रही है। इस बीच पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और हाईटेक इंतजाम किए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने आज सुबह नेट प्रैक्टिस की, जबकि भारतीय टीम ने दोपहर 1 बजे से प्रैक्टिस शुरू की।  एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक होल्कर स्टेडियम और उसके 5 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने और पतंगबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। स्टेडियम के अंदर और बाहर करीब 1500 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को चार सेक्टरों में बांटा गया है। सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आसपास की बहुमंजिला इमारतों से भी निगरानी रखी जाएगी। टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर क्राइम ब्रांच की विशेष नजर रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper