उम्मीद, एक सुरक्षित कल की ओर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • Share on :

रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा 
महू। बालिकाओं के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक उत्थान के उद्देश्य से पुलिस थाना किशनगंज, जिला इंदौर (ग्रामीण) द्वारा “उम्मीद एक सुरक्षित कल की ओर” कार्यक्रम का आयोजन थाना क्षेत्र स्थित वल्लभा गार्डन में किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक इंदौर (ग्रामीण) श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकांत चौधरी तथा एसडीओपी महू श्री ललित सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, श्री धर्मेंद्र पंड्या (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति), श्रीमती डॉली डिसूजा (काउंसलर), श्रीमती वानी झासीवाले (चाइल्ड काउंसलर), रचना जौहरी, अभिषेक शिक्षा एवम् समाजसेवी सहित अनुविभागीय अधिकारी महू, थाना प्रभारीगण एवं आईटीआई ट्रेनिंग कॉलेज किशनगंज के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लगभग 250–300 बालिकाएं, उनके परिजन एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अधिकांश गरीब एवं मजदूर वर्ग से संबंधित थे। कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं का मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास बच्चों को सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करना, काउंसलिंग के माध्यम से समस्याओं का समाधान, पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास एवं संवाद स्थापित करना, शिक्षा, कौशल विकास एवं पारिवारिक मुद्दों पर मार्गदर्शन करना, बच्चों को सकारात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना, हम आपके साथ हैं” का संदेश देना रहा। 
संवाद में सुनी बालिकाओं की समस्या 
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से व्यक्तिगत एवं समूह में संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया गया। महिला पुलिस की उपस्थिति में एक सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित किया गया तथा गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने कहा 
आज हमने न केवल बालिकाओं से संवाद स्थापित किया, बल्कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए उम्मीद हेल्पलाइन नंबर 7701048800 भी जारी किया है। किसी भी समस्या या आवश्यकता की स्थिति में बालिकाएं एवं उनके परिजन इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इंदौर (ग्रामीण) पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। इस संयुक्त पहल के माध्यम से इंदौर (ग्रामीण) पुलिस एवं बाल कल्याण समिति ने बच्चों में जागरूकता बढ़ाते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य की ओर प्रेरित किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper